क्या 'I Love You' कहना अपराध है? छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने महिला की मर्यादा पर सुनाया ऐतिहासिक फैसला
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी द्वारा एक महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए “I Love You” कहना उसकी मर्यादा का उल्लंघन है. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी लड़की के साथ खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में किसी युवा लड़के का ऐसा व्यवहार बहुत आपत्तिजनक है.
I Love You कहना, हाथ पकड़ना, महिला की मर्यादा का उल्लंघन – हाई कोर्ट
जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी उस व्यक्ति की दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई कर रहे थे, जो घटना के समय 19 साल का था. पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे खींचने और कथित तौर पर स्कूल से लौटते समय “आई लव यू” कहने के आरोप में उसे आईपीसी और पॉक्सो की अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल की सजा सुनाई गई थी.
हाई कोर्ट ने आरोपी की सजा की कम
रायगढ़ जिले के भूदेवपुर थाना में 28 नवंबर 2019 को स्कूल से लौट रही छात्रा हुई थी छेड़छाड़ का शिकार, रायगढ़ के फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपी को सुनाई थी दो अलग-अलग धाराओं में तीन-तीन साल की सजा, हाई कोर्ट में लगा मामला लगा तो लड़की की उम्र साबित नहीं होने पर हाई कोर्ट ने आरोपी को 1 साल की सजा दी है.
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज