केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज और शिप्रा के निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने शिप्रा नदी पर बन रहे घाटों का भी निरीक्षण किया। शांति पैलेस के पीछे स्थित दाऊद खेड़ी में निर्माणाधीन शिप्रा नदी घाटों को देखा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के लिए क्षिप्रा के दोनों और 29 किलोमीटर नए घाटों का निर्माण किया जा रहा है। इन घाटों के निर्माण के बाद 24 घंटे में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान पर्व पर स्नान कर सकेंगे। क्राउड मैनेजमेंट के लिए घाटों का निर्माण किया जा रहा है। उज्जैन आने वाले सभी श्रद्धालुओं को क्षिप्रा स्नान की सुविधा भी प्राप्त होगी और शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट भी बेहतर होगा। साथ ही शिप्रा नदी के किनारों पर रोड का निर्माण कर इन सड़कों को सीधे हाईवे से जोड़ा जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु घाट तक आ सकेंगे और स्नान कर सकेंगे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काम करने वाले श्रमिकों के साथ फोटो भी खिंचवायाl
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए शिप्रा के दोनों और घाटों के निर्माण से सुव्यवस्थित रूप से स्नान संभव हो सकेंगा। नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ के लिए जो काम चल रहे हैं, उनके पूर्ण होने पर उज्जैन का कायाकल्प हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री नड्डा को सिंहस्थ के लिए चल रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के विषय में बताया कि भवन की रूपरेखा इस प्रकार से बनाई गई है कि आगामी 2 साल में यह भवन बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होने हॉस्टल और मेडिकल स्टॉफ के लिये बन रहे अन्य भवनों की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान