बरझाई घाट में 500 फीट नीचे गिरा ट्रक, रस्सियों के सहारे निकाला गया चालक का शव
देवास | देवास के बागली-पुंजापुरा मार्ग स्थित बरझाई घाट पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बागली की ओर से पुंजापुरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर भेरू बाबा मंदिर के पहले करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
ट्रक खाई में गिरने का पता कई घंटे के बाद चल पाया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से मशक्कत करके शव को रस्सी व लकड़ी के सहारे बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।
सतवास जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार ट्रक (आरजे09जेडी8128) मक्का भरने के लिए बरझाई घाट से होते हुए सतवास की ओर जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे हादसा हुआ, जिसका पता किसी को नहीं चल पाया। उधर, कई घंटे के बाद जब ट्रक सतवास मक्का भरने नहीं पहुंचा तो इंदौर निवासी ट्रक मालिक को चिंता हुई। उसके बाद ट्रक के बारे में पता लगाने कुछ लोग इंदौर से रवाना हुए।
चापड़ा पहुंचने पर पता चला कि रात में यह ट्रक यहां खड़ा था और सुबह रवाना हुआ था। उसके बाद सुबह करीब 10 बजे बरझाई घाट पर पहुंचकर खोजबीन की गई, तब हादसे का पता चला। हादसे में ट्रक चालक 35 वर्षीय लखन पुत्र राधेश्याम मीणा निवासी ग्राम अकबरपुर जिला देवास की मौत हो गए।
एक दिन पहले हुआ था ऐसा ही हादसा
यहां पर यह बता दें कि एक दिन पहले यानी बुधवार को टाइल्स से भरा एक ट्रक बरझाई घाट की खाई में गिर गया था, जिसमें चालक स्टेयरिंग में फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था।
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम