1.5 करोड़ के इनामी 15 नक्सलियों ने डाला हथियार, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी जीत...क्या खत्म होने वाला है नक्सलवाद का अध्याय
Naxal Surrender: एक बार फिर नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ के इनामी 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन पर 82 लाख रुपए का इनाम था. वहीं, छत्तीसगढ़ के कांकेर में भी 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन चारों नक्सलियों पर 23 लाख रुपए का इनाम था.
82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाले इन 11 नक्सलियों में DVCM रैंक के 2 सीनियर नक्सली, PPCM के 3 नक्सली, ACM के 2 नक्सली और मेंबर रैंक के 4 नक्सली शामिल हैं. सभी नक्सलियों ने DGP रश्मि शुक्ला मंडम के सामने सरेंडर किया. रमेश उर्फ भीमा उर्फ बाजू गुड्डी लेकामी (DVCM) पर 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था. वहीं, किरण हिडमा पर 13 लाख और हुडमा गोता पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
कांकेर में 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भी 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में मदनवाड़ा घटना में शामिल महिला नक्सली भी है. मदनवाड़ा नक्सल हमले में SP विनोद चौबे शहीद हुए थे. चारों नक्सली कांकेर जिले सहित आसपास के अन्य इलाकों में भी सक्रिय थे. सरेंडर करने के बाद SP आई कल्याण एलिसेला ने सभी को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि भी सौंपी.
साल 2009 में हुए मदनवाड़ा नक्सली हमले ने पूरे देश को हिला दिया था. इसमें राजनांदगांव जिले के एसपी विनोद चौबे समेत 29 जवान शहीद हो गए थे. आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में मदनवाड़ा घटना में शामिल रही मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. इसके अलावा काजल उर्फ रजिता कंपनी नंबर 10 की सदस्य थी, जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. विलास उर्फ चैतु उसेंडी पर 5 लाख और रामसाय उर्फ लखन पर भी 5 लाख रुपए का इनाम था.
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश