झारखंड भवन और ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस में रुकने वालों की सूची तलब...बाबूलाल ने उठाया मामला
Ranchi: विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के चौथे दिन दिल्ली के झारखंड भवन और ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने का मुद्दा सहित जल नल योजना, अबुआ आवास उठा का मुद्दा भी उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली के झारखंड भवन में ठहरने के नियमों पर सवाल उठाए. कहा कि मंत्रिमंडल निगरानी सचिवालय का फैसला कि केवल विधायकों के सगे संबंधी ही झारखंड भवन में रह सकते हैं, सही नहीं है. इसे अविलंब वापस लेना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि डॉ रामेश्वर उरांव ने आलोक दूबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव को ठहरने के लिए संबंधी बनाकर अनुशंसा की. बाबूलाल ने उन्होंने स्पीकर से 5 सालों का रजिस्टर मंगाने की मांग की है, ताकि पता चल सके कि वहां कौन-कौन ठहरा है.
दिल्ली में ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस के लिए पांच लाख रुपए महीना
बाबूलाल ने कहा कि दिल्ली स्थित ऊर्जा विभाग के गेस्ट के लिए हर महीने पांच लाख रुपए किराया दिया जाता है. इसमें आठ स्टॉफ और चार–पांच गाड़ियां भी हैं. यह बताया जाए कि इसमें आज तक कोई विधायक ठहरा है या नहीं.
इस रजिस्टर और इसमें ठहरने वालों की सूची मंगाई जाए. यह भी बताया जाए कि इसे कौन चला रहा है और कौन इसका इंचार्ज है. आवास कौन आवंटित करता है, वहां कौन सा काम होता है, उसकी जांच होनी चाहिए. इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह गंभीर विषय है, सरकार इस पर गंभीर है. नेता प्रतिपक्ष के सवाल और मांग की जांच होगी. इस तरह का निर्णय कैबिनेट की स्वीकृति के बिना नहीं लिया जा सकता.
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।