पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग पर हंगामा, प्रशासन ने किया नियंत्रण
बॉलीवुड | फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ काफी वक्त से पटियाला में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी की है | अब एक्टर इम्तियाज अली के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं. लेकिन, पंजाब के पटियाला शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंगलवार यानी 9 दिसंबर की सुबह किला चौक इलाके में दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म की शूटिंग चल रही थी |
फिल्ममेकर इम्तियाज अली की डायरेक्शन में बन रही फिल्म के दिलजीत दोसांझ की फिल्म अहम सीन की शूटिंग किला चौक इलाके में किया जा रहा था. शूटिंग तो नॉर्मल तरीके से ही शुरू हुई, लेकिन अचानक उस समय विवाद का कारण बन गई, जब भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर तनाव फैल गया | स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को तुरंत बीच में आकर इसे शांत करना पड़ा. दरअसल, फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम ने आसपास की दुकानों के बाहर उर्दू में लिखे बोर्ड लगा दिए थे, सेट तैयार करने के दौरान पूरे इलाके को कुछ देर के लिए बंद किया गया था |
विवाद में बदल गई बात
हालांकि, वहां के स्थानीय दुकानदार जब अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो सिक्योरिटी वालों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. इस बात से नाराज होकर दुकानदारों और शूटिंग टीम के बीच बहस शुरू हो गई | बात मिनटों में बढ़ गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ बढ़ने के साथ माहौल और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. स्थानीय लोग दुकानें न खोल पाने और रास्ते बंद होने से नाराज दिखाई दिए, वहीं कुछ लोग फिल्म यूनिट के व्यवहार से भी असंतुष्ट थे, जिसके चलते वहां हल्का हंगामा शुरू हो गया |
पुलिस ने किया मामला शांत
मामला इतना गर्मा गया कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी | सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. जिस के बाद वापस से शूटिंग शुरू हुई |जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में अक्सर शूटिंग के चलते बहस जैसी स्थिति देखने को मिल रही है इससे पहले भी दिलजीत की फिल्म सूरमा की शूटिंग के वक्त भी इस तरह का माहौल बन गया था. उस वक्त लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे बहस शुरू हो गई थी |
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
रजिस्ट्री के पैसों को लेकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या की
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल