ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त
रायपुर : धान के अवैध कारोबार पर सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।जिसके तहत शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और मंडी की संयुक्त टीम ने तहसील करपावंड के ग्राम धनपुर में गश्त के दौरान ओड़ीसा राज्य से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 30 क्विंटल धान सहित एक वाहन को जब्त कर लिया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 17 केवाय 3158 को रोका। वाहन का चालक ओड़ीसा के थाना उमरकोट अंतर्गत ग्राम धारली निवासी प्रदीप साव था। वाहन की गहन जांच करने पर उसमें 60 बोरियों में भरा हुआ कुल 30 क्विंटल धान पाया गया।
संयुक्त टीम ने जब चालक प्रदीप साव से इतनी बड़ी मात्रा में धान परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज़ों की मांग की, तो वह कोई भी मान्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। वैध कागजातों के अभाव को देखते हुए संयुक्त टीम ने 30 क्विंटल धान और वाहन को जब्त कर लिया। आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जब्त किए गए धान और वाहन को थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस सक्रियता और कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तरीके से होने वाली धान की आवक पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका