झारखंड यात्रा अलर्ट: रांची से ट्रेनों में टिकट का टोटा, इंडिगो उड़ानों के बंद होने से हाहाकार! क्या है यात्रियों के लिए विकल्प?
Indigo Flights Impact: इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें बाधित होने के बाद रांची रेल मंडल में रेलवे यात्रा पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। हवाई यात्रा प्रभावित होने के चलते बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनें पकड़ने लगे हैं, जिसके कारण लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। Sleeper से लेकर AC कोच तक, कई श्रेणियों में रेग्रेड दिखाई दे रहा है और टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
रविवार को रांची से निकलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में Waiting List तेजी से बढ़ी है। स्थिति ऐसी है कि वंदे भारत, राजधानी और स्वर्णजयंती जैसी प्रमुख ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग रिकॉर्ड की गई है।
राजधानी एक्सप्रेस (12453) में थर्ड AC में 103 वेटिंग, टू AC में 57, और फर्स्ट AC में 29 वेटिंग दर्ज हुई है। झारखंड स्वर्णजयंती (12817) में Sleeper में रेग्रेड दिख रहा है, जबकि थर्ड AC में 33, थर्ड इकोनॉमी में 51, और टू AC में 26 वेटिंग है।
हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस (12835) में Sleeper और टू AC दोनों में रेग्रेड है, जबकि थर्ड AC में 80 वेटिंग और फर्स्ट AC में 21 वेटिंग दर्ज की गई। वहीं रांची–हावड़ा वंदे भारत (20898) में चेयर कार में 45 वेटिंग और एक्जीक्यूटिव चेयर कार में 18 वेटिंग देखी गई है।
क्रिया योगा एक्सप्रेस (18616) में भी दबाव बढ़ा है। Sleeper में 58, थर्ड AC में 51, और टू AC में 38 वेटिंग की जानकारी मिली है। इसके अलावा धनबाद–अल्लाप्पुजा, रांची–पटना वंदे भारत और हटिया–इस्लामपुर जैसी ट्रेनों में भी वेटिंग लगातार बढ़ रही है।
Indigo Flights Impact के बीच स्टेशन और ऑनलाइन बुकिंग काउंटर दोनों जगह यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अचानक बढ़ी मांग के कारण तत्काल टिकट, बस सेवाओं और वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों का कहना है कि फिलहाल टिकट बुक करना लगभग असंभव हो गया है, जिससे उन्हें यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ रही हैं।
रेलवे ने यात्रियों से डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीट उपलब्धता नियमित रूप से चेक करने और पहले से यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर