बड़ा हादसा : नेशनल हाईवे पर मक्के से लदे ट्रक में भीषण आग, यातायात ठप...जानें पूरा मामला
Khairagarh Truck Fire: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र की साल्हेवारा घाटी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मक्का से भरे 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक पलारी, मध्यप्रदेश से मक्का लेकर आरंग, रायपुर की ओर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, ट्रक सुबह करीब 9 बजे साल्हेवारा से निकलने के बाद लगभग 9:30 बजे घाटी के मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही तेज आवाज के साथ आग भड़क उठी। धधकती आग देखकर ट्रक ड्राइवर तुरंत नीचे कूद गया और अपनी जान बचाई, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय पर की गई कार्रवाई ने आग को ट्रक के पूरे हिस्से और आसपास फैलने से रोक दिया।
आगजनी में ट्रक को काफी नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस Khairagarh Truck Fire में किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया, जिसे बाद में पुलिस ने साफ कराकर यातायात सामान्य कराया।
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी