CG Weather Alert : मौसम ने ली करवट, बारिश का अलर्ट जारी...घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना है. इस बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की वर्षा होने के साथ बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर-बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है. बारिश के असर के कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा. तापमना में गिरावट होगी और ठंड में वृद्धि होगी.
कैसा है राजधानी का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में भी ठंड दस्तक दे रही है, हालांकि यहां कड़ाके की ठंड के आसार नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. जिस कारण से दिन और रात के तापामान में गिरावट होगी. सर्द हवाओं के कारण राजधानी रायपुर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
इन इलाकों में शीतलहर
मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीतलहर की संभावना है. अंबिकापुर में दिन में भी धुंध का असर दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में डीप प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसका असर दक्षिण और मध्य हिस्सों में देखने को मिल रहा है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से