Ayesha Khan कई बार हुईं ट्रोल, अब दिया मुंहतोड़ जवाब—‘मेरी लाइफ, मेरे रूल्स’
टीवी इंडस्ट्री | टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक आयशा खान (Ayesha Khan) ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। इस शो के बाद आयशा खान ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' से इंडस्ट्री में कदम रखा। अब आयशा खान को मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में देखा जाएगा। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान आयशा खान को लेकर अश्लील कमेंट किया गया। ऐसे में अब ट्रोलिंग पर आयशा खान ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ट्रोल करने वालों को आयशा खान का मुंहतोड़ जवाब
आयशा खान ने 'किस किसको प्यार करूं 2' का एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म के कलाकार नजर आ रहे हैं। हालांकि एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'इसको बस बम दिखानी के लिए रखा हुआ है चीप औरत।' आयशा ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, 'मैं इसे जहां भी जाती हूं, साथ ले जाती हूं। दुर्भाग्य से या सौभाग्य से यह मेरे शरीर का एक हिस्सा है। अभी तक इसे अलग करना नहीं सीखा है।' कई लोगों ने आयशा खान का सपोर्ट किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान ने छोटे परदे पर एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' से शुरुआत की थी। इस सीरियल से उन्हें सही पहचान मिली थी। उन्हें साल 2020 में आये सीरियल 'बालवीर रिटर्न्स' में भी देखा गया था। आयशा खान हाल ही में सरगुन मेहता और रवि दुबे द्वारा निर्मित टेलीविजन सीरियल "दिल को रफू कर ले" में नजर आईं। इस शो में उनके साथ करण वी ग्रोवर थे और यह 7 मई 2025 को बंद हो गया था। अब उन्हें जल्द ही कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में देखा जाएगा। यह मूवी 12 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर