ताजमहल के दीदार पर फिदा हुए ट्रंप जूनियर, पत्नी के साथ की रोमांटिक विज़िट
आगरा | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप यानी जूनियर ट्रंप ने गुरुवार को परिवार के साथ ताज नगरी आगरा का दौरा किया. वीवीआईपी सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त के बीच जूनियर ट्रंप ने शाही अंदाज में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में प्रवेश किया, जिससे परिसर में मौजूद पर्यटकों में भारी उत्सुकता और उत्साह देखी गई. इस दौरान जूनियर ट्रंप ने तस्वीरें भी खिंचवाई. साथ ही फैमिली के साथ स्पेशल फोटोशूट भी कराया|
ट्रंप जूनियर ने करीब 45 मिनट तक ताजमहल की खूबसूरती का नजदीक से दीदार किया. उन्होंने स्मारक के हर कोने पर रुककर उसकी बारीकियों को समझा और परिवार के साथ एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी खिंचवाईं. डोनाल्ड जॉन ट्रंप अपनी पत्नी के साथ प्रसिद्ध डायना टेबल पर विशेष फोटोशूट करवाया. बता दें कि यह वही स्थान है जहां बैठकर कई वैश्विक हस्तियां (ग्लोबल आइकॉन) तस्वीरें खिंचवा चुकी हैं|
ताज को देख क्या बोले ट्रंप जूनियर?
ताज पहुंचे जूनियर ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. ताज की चमक, शानदार मार्बल वर्क और ऐतिहासिक वास्तुकला को देखकर ट्रंप जूनियर ने कहा, “Wow Taj!” उन्होंने ऐतिहासिक आर्किटेक्चर से बेहद प्रभावित होने की बात कही. करीब 45 मिनट तक उन्होंने परिवार के साथ ताज की खूबसूरती को निहारा. इस दौरान उन्होंने ताज की बारीकियों को समझा|
हालांकि, ये पहली बार नहीं जब विदेशी नागरिक ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंचा हो. ताजमहल को देखने के लिए अनेकों आम और खास विदेशी पर्यटक आते हैं. वहीं पिछले कुछ सालों में विदेशी और देशी पर्यटकों में इजाफा हुआ है|
आगरा के बाद किस शहर जाएंगे जूनियर ट्रंप ?
आगरा दौरे को यादगार बनाने के बाद, जूनियर ट्रंप अब राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस के लिए रवाना होंगे. वह यहां आयोजित होने वाली एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शामिल होंगे. ताजमहल परिसर में मौजूद सभी पर्यटकों की निगाहें जूनियर ट्रंप और उनके परिवार पर टिकी रहीं, जिससे इस विजिट का जलवा देखते ही बन रहा था. ताज परिसर में मौजूद पर्यटकों में एक अलग तरह उत्साह भी देखने को मिला|
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश