अनंत सिंह की जमानत अटकी, दुलारचंद हत्याकांड में राहत नहीं
बिहार | बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली है। चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी, इस मामले में आरोपी और जेल में बंद अनंत सिंह की जमानत याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि अनंत सिंह ने मोकामा सीट से जीत दर्ज की है, लेकिन जमानत नहीं मिलने के कारण फिलहाल वे जेल में ही रहेंगे। अदालत के इस फैसले के बाद अनंत सिंह को फिलहाल जेल से राहत नहीं मिलेगी और उन्हें पटना के बेऊर जेल में ही रहना होगा। विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा से लगातार चर्चा में रहने वाले अनंत सिंह को बड़ा कानूनी झटका लगा है।
चुनाव के दौरान हुई थी दुलारचंद यादव की हत्या
दुलारचंद यादव हत्याकांड केस में बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी के बाद से ही वह पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए मामलों के लिए गठित विशेष अदालत में चल रही है, जहां जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाता है।
अब आगे क्या करेंगे अनंत सिंह
एमपी-एमएलए कोर्ट से अब जमानत याचिका खारिज होने के बाद अनंत सिंह की कानूनी टीम सक्रिय हो गई है और उनके वकीलों ने साफ कहा है कि वे निचली अदालत के इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। यानी अब दुलारचंद यादव हत्याकांड का मामला पटना हाईकोर्ट तक पहुंच सकता है। बता दें कि इस मामले में जदयू से चुनाव जीतकर विधायक बने अनंत सिंह को बड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब अनंत सिंह को जेल में ही रहना होगा और वे इस फैसले को पटना हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े