पटना में 20 नवंबर को होगी नई सरकार की शपथग्रहण सभा, तैयारियों का निरीक्षण जारी
बिहार | बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समारोह की तैयारी चल रही है. समारोह में आने वाले आम से खास लोगों के आगमन को देखते हुए सारी तैयारियां की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में बनाया जा रहा मुख्य मंच वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है. पंडाल, साउंड सिस्टम और आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है. मैदान को अलग-अलग प्रक्षेत्रों में बांटा गया है ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. फिलहाल गांधी मैदान में घास काटी जा रही है. इसके बाद कारपेट बिछाने का काम शुरू होगा |
मुख्य मंच को सजाने के लिए विशेष तैयारी की गई है. नगर निगम की वॉटर स्प्रिंकलर गाड़ियां लगातार मैदान में पानी का छिड़काव कर रही हैं ताकि धूल उड़े. प्रशासन का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य, आकर्षक और सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है |
इधर, बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह होगा. इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रदेशों केमुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस समारोह में आने के लिए सभी मतदाताओं को आमंत्रित किया जा रहा है जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन दिया है. इस समारोह में दो से तीन लाख लोग पहुंचेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि 19 नवंबर को विधायक दल की बैठक है |
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड