गर्दन से लेकर नीचे तक…शाहरुख खान और एक्ट्रेस के बीच हुई शर्मनाक घटना
शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर चुकीं मराठी एक्ट्रेस गिरीजा ओक इन दिनों अपनी ब्लू साड़ी वाली वायरल फोटोज के लिए खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. लेकिन, आज हम यहां एक्ट्रेस के वायरल लुक के बारे में नहीं बल्कि, उस घिनौने हादसे का जिक्र करने जा रहे हैं जिसका गिरीजा ओक ने सामना किया था. गिरीजा ने हाल में एक इंटरव्यू दिया है, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ हुई थी और एक शख्स ने उन्हें गलत तरह से छुआ था|
गिरीजा ओक के साथ लोकल ट्रेन में हुई घिनौनी हरकत
मराठी एक्ट्रेस गिरीजा ओक ने हाल में लल्लनटॉप को इंटरव्यू दिया था. जहां एक्ट्रेस ने मुंबई की लोकल ट्रेन में छूकर निकल जाने, धक्का देने जैसी चीजों का जिक्र किया था. गिरीजा ने बताया था कि एक बार वह लोकल ट्रेन से जा रही थीं और न जाने उनके पीछे एक लड़का कहां से आया. उन्होंने उसके आने की आहट भी नहीं सुनी थी. वह शायद साइड से आया था. गिरीजा ओक ने बताया, उस शख्स ने गले के ऊपर से लेकर नीचे बटक्स तक उंगली फेरी और अचानक ही पलट गया |
छेड़छाड़ पर कुछ कर नहीं पाईं गिरीजा ओक
गिरीजा ओक ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया वह जब तक कुछ कर पातीं, तब तक वह शख्स चला गया था. एक्ट्रेस ने साथ ही यह भी बताया कि स्कूल के दिनों में एक लड़का उन्हें परेशान करता था. गिरीजा ने पुरानी बातों को याद कर बताया कि एक बार उस लड़के ने स्कूल में चोटी खींची तो उन्होंने गुस्से में जोरदार थप्पड़ मार दिया था. गिरीजा ने साथ ही बताया इसकी हिम्मत उन्हें दादी से मिली थी. एक्ट्रेस की दादी बताती थीं कि अगर कोई परेशान करे तो उसे कैसे सबक सिखाना है|
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड