नवा रायपुर में भव्य एयर शो, सूर्यकिरण टीम ने तिरंगा लहराया आसमान में
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मौके पर नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने एयर शो किया. जहां टीम ने 9 फाइटर जेट और 3 हेलीकॉप्टर के साथ आसमान में करतब दिखाए. इस दौरान टीम ने आसमान में तिरंगा और दिल बनाया.
नवा रायपुर में एयर शो, एरोबेटिक सूर्य किरण टीम ने दिखाए करतब
बता दें कि नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर एयर शो आयोजित है. इस शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स एक साथ आसमान में उड़ान भरी और ‘बॉम्ब बर्स्ट’ ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे रोमांचक फॉर्मेशन पेश किया.
ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी सूर्यकिरण टीम को लीड कर रहे थे. स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा हैं. खास बात है कि गौरव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि ये शो उनके लिए बेहद खास है. वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू उड़ते विमानों और जमीन पर मौजूद दर्शकों के बीच सेतु बनीं है. वे कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
नवा रायपुर एक्सप्रेस वे पर लगा जाम
इससे पहले यहां पहुंचने के लिए तेलीबांधा से सेंध लेक जाने वाली सड़क पर 5 किलोमीटर जाम लग गया. आम लोगों के साथ वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे. जिससे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है.
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
रजिस्ट्री के पैसों को लेकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या की
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल