दिल्ली में बैठकर तय हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कई नए चेहरे शामिल
छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद अब कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा होने वाली है. प्रदेश में जारी कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के बीच जानकारी सामने आई है कि जिलाध्यक्षों को लेकर अंतिम फैसला हो गया है. जानकारी के मुताबिक जिलाध्यक्षों की लिस्ट में कई नए नाम भी शामिल हैं, जिस वजह से दावेदारों के बीच बेचैनी बढ़ गई है.
फाइनल हुए जिलाध्यक्षों के नाम!
हाल ही में दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम फैसला हो गया है. जानकारी के मुताबिक जिलाध्यक्ष के दावेदारों की लिस्ट में नए नाम भी जुड़ गए हैं, इस कारण नेताओं के बीत बेचैनी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि अब कई जगहों पर जिलाध्यक्ष बदल सकते हैं. नए अध्यक्षों की दिल्ली में ट्रेनिंग होगी. सभी राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. वहीं, हर 6 महीने में जिलाध्यक्षों का मूल्यांकन होगा.
दिल्ली में हुई बैठक
दिल्ली में हुई बैठक में महासचिव केसी श्रेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस दौरान नामों पर चर्चा हुई.
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नाम फाइनल
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्षों के लिए पर्यवेक्षकों बनाए थे. इसके अलावा दिल्ली से आई एक स्पेशल टीम भी सर्वे कर रही थी. सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर नए नाम जोड़े गए हैं. वहीं, इस रिपोर्ट के आधार पर ही जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल हुए हैं.
युवाओं को मिल सकता है मौका
चर्चा है कि कांग्रेस इस बार युवाओं को मौका दे सकती है. पहले से ही कांग्रेस के उदयपुर फार्मूले की चर्चा रही है. ऐसे में युवाओं को ज्यादा मौका मिलने की उम्मीद है. वहीं, दावेदारी करने वालों में भी लगभग सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के युवाओं के नाम सामने आए हैं. बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस के 41 संगठन जिले हैं. इसमें से अधिकांश जिलों में जिलाध्यक्षों को बदला जाना है.
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?