‘परम सुंदरी’ का ओटीटी प्रीमियर, सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री फैंस को कर रही दीवाना
मुंबई: 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस फिल्म में साउथ और नॉर्थ की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'परम सुंदरी'
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'परम सुंदरी' को आप प्राइम वीडियो पर फ्री में देख सकते हैं। आज प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर जान्हवी और सिद्धार्थ की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'परम, सुंदरी के प्यार में और हम परम सुंदरी के प्यार में#ParamSundariOnPrime, अभी देखें।'
आज से फ्री में है उपलब्ध
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत बॉलीवुड फिल्म परम सुंदरी अपने प्रशंसकों के लिए बेहद खुशी की बात है और एक बार फिर सुर्खियों में है। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक-कॉमेडी अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। वैसे तो यह फिल्म 10 अक्तूबर, 2025 को डिजिटल रूप से ओटीटी पर रिलीज हुई, तब आप रुपये खर्च कर इस फिल्म को देख सकते थे। लेकिन आज से, अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर इसे मुफ्त में देख सकते हैं।
'परम सुंदरी' के बारे में
'परम सुंदरी' एक रोमांटिक ड्रामा प्रेम कहानी है, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इस फिल्म को दिनेश विजान द्वारा मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्माण किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में संजय कपूर, तन्वी राम, रेन्जी पणिक्कर और कई अन्य प्रमुख कलाकार भी हैं।
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर