छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की कार्रवाई से हड़कंप, रायपुर में कई परिवारों को थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने रायपुर की पुरानी बस्ती में रहने वाले कई हिंदू परिवारों को उनकी जमीन खाली करने का नोटिस थमा दिया है. वक्फ बोर्ड का दावा है कि ये परिवार जिन मकानों में रह रहे हैं, वह जमीन वक्फ की संपत्ति है. नोटिस में परिवारों को दो दिन के अंदर कलेक्टर के सामने पेश होकर जवाब देने के लिए भी कहा गया है वरना कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इस पूरे मामले की जानकारी तब सामने आई, जब BJP नेता संदीप शर्मा ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की.
दिवाली से पहले नोटिस, लोगों में गुस्सा
जानकारी के मुताबिक यह नोटिस हिंदू परिवारों को दिवाली से ठीक एक दिन पहले जारी किया गया है. इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. बस्ती में रहने वाले परिवारों का कहना है कि यह नोटिस न केवल गलत समय पर दिया गया, बल्कि इसके जरिए उन्हें डराने और परेशान करने की कोशिश भी की जा रही है.
वैध दस्तावेज का दावा
जिन परिवारों को यह नोटिस जारी किया गया है उनका दावा है कि उनके पास सरकारी रजिस्ट्री और टैक्स रिकॉर्ड मौजूद हैं. वे दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं और नियमित रूप से नगर निगम को संपत्ति कर जमा करते हैं. उनका कहना है कि यह विवाद पुराना है, लेकिन वक्फ बोर्ड इसे एकतरफा ढंग से उठा रहा है.
वहीं, इस मामले में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का कहना है कि पुरानी बस्ती की यह जमीन उनके रिकॉर्ड में वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है. बोर्ड के मुताबिक इस जमीन पर कई सालों से अनधिकृत कब्जा है. वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड और पुराने नक्शों के आधार पर यह जमीन वक्फ की है इसलिए परिवारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है.
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर