महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार पुरानी मण्डी परिसर स्थित ऐतिहासिक गांधी स्मृति स्थल में महात्मा गांधी के आगमन एवं दलित उत्थान के सन्देश के शिलालेख को अनावरण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिसर में वृक्षारोपण किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। वमा्र ने कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुॅचाना है। इसके साथ ही स्वछता दीदियों को सम्मानित भी किया गया।
मंत्री वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी क़ा सन 1933 में इस मण्डी परिसर में आगमन हुआ था और उन्होने यहां स्थित कुंए के पानी को दलितों को पिलाकर छुआ-छूत मिटाने का सन्देश दिया था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल को सहेजना अत्यंत आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी इतिहास को जान सके। गांधी स्मृति स्थल जिले की अमूल्य धरोहर है। इसे सहेजने और सांवरने का काम जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखावड़ा का समापन इस ऐतिहासिक स्थल पर हो रहा है यह भी गौरव का दिन है। हम सब मिलकर बलौदाबाजार को मॉडल जिला बनाएंगे। वर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कलेक्टर ने कहा कि गांधी स्मृति स्थल को संरक्षित व सहजने में सबकी सहभागिता जरुरी है। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। सबके सहयोग से इस गांधी स्मृति स्थल को सजाने-संवारने का कार्य किया जाएगा। गांधी स्मृति स्थल की साफ-सफाई, रंग़-रोगन,लाईट लगाई गई है। कुंआ की सफाई व लोहे की जाली लगाई गई है। इसी तरह आगे भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, गौ सेवा आयोग के सदस्य योगेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा