जालौन की बेटियों का साइलेंट रिवोल्यूशन! बिना वीडियो और रील्स के किया ऐसा काम, जिसे जानकर हर कोई करेगा सलाम
जालौन: नारी शक्ति के नारे तो बहुत लगते हैं लेकिन उसे असल जीवन में उतारा है जालौन की 7 बेटियों ने। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच विकास खंड के ग्राम चमेड़ में स्कूली छात्राओं की पहल ने पूरे गांव के लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है। ग्राम चमेड़ की स्कूली छात्राओं ने गांव की जर्जर सड़क से परेशान होकर एसडीएम और मंडी सभापति को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद सड़क निर्माण के लिए 49.85 लाख का बजट पास हो गया है। स्कूली छात्राओं कविता कुमारी, दीक्षा, शिल्पी, साक्षी, सेजल, नंदनी और चंचल ने दो माह पहले एसडीएम और मंडी सभापति ज्योति सिंह को शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम ने छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेकर मंडी समिति से प्रस्ताव बनवाकर भिजवाया था।
बजट पास होने पर खुशी
एसडीएम ज्योति सिंह मंडी सचिव सोनू के साथ गांव पहुंचीं और बच्चों व ग्रामीणों को सड़क निर्माण के लिए बजट पास होने की जानकारी दी। इतना सुनकर पूरे गांव के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसडीएम ने शिकायत करने वाली बच्चियों का हौसला बढ़ाया और बताया कि चमेड़ से ग्राम जुझारपुरा तक 1.46 किलोमीटर डामरीकरण सड़क के लिए मंडी समिति से 49.85 लाख का बजट पास हुआ है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने स्कूली छात्राओं की पहल की सराहना की और कहा कि सड़क निर्माण से गांव के विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब सड़क निर्माण के बाद इन परेशानियों से निजात मिल जाएगी।
स्कूली छात्राओं का हौसला
स्कूली छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परेशान होकर एसडीएम का दरवाजा खटखटाया था और आज एक बड़ी समस्या गांव वालों की दूर होने जा रही है। उन्होंने एसडीएम मैडम ज्योति सिंह का भी बड़ा सहयोग बताया है कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और जर्जर सड़क के लिए बजट पास भी कराया। स्कूली छात्राओं ने बताया कि अब वे गांव की अन्य गंभीर समस्याओं को उठाएंगी, जिसका लाभ उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे गांव को मिलेगा।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड