बलिया की गौरवशाली विरासत का जिक्र कर भावुक हुईं BJP विधायक केतकी सिंह
बलिया/लखनऊ। यूपी की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने अपनी बेटी के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के भीतर भी बलिया की धरती का खून दौड़ रहा है – मंगल पांडे और चंद्रशेखर के बलिया का।
केतकी सिंह ने कहा, “सपा के गुंडों ने मेरी नाबालिग बेटी को डराने की कोशिश की। लेकिन मैंने शेरनी को जन्म दिया है, मेमने को नहीं। शेरनी के कोख से शेरनी ही पैदा होगी।”
‘टोटी कांड’ पर भी साधा निशाना
विधायक ने सपा के कथित टोटी चोरी विवाद को उठाते हुए कहा कि अगर यह पुराना मामला होता तो अब तक निस्तारण हो जाता।
उन्होंने तंज कसा, “टोटियां मिली क्या? नहीं मिली ना? हम लोग लगातार खोज रहे हैं। जगह-जगह बुलडोज़र से खुदाई हो रही है। हो सकता है कि सैफई में भी खुदाई करानी पड़े, शायद वहां छुपा रखी हों।”
‘बलिया की शेरनी हूं’ – केतकी सिंह
अपनी बेटी के बयान पर उन्होंने कहा कि वह जानती है कि उसकी मां कौन है और कहां से है। “उसके अंदर भी बलिया का खून है। बलिया, जिसने सबसे पहले आज़ादी छीनकर ली थी। शेरनी शेरनी को ही जन्म देती है।”
‘मेरे महाराज जी की शासन सत्ता है’
सपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए विधायक ने कहा, “ये लोग घरों के आक्रांता हैं। अगर मेरे महाराज जी की पुलिस न होती तो ये गुंडे मेरे घर के अंदर घुस जाते। आज शासन सत्ता बीजेपी की है, इसलिए ये रुक गए।”
‘मेरे घर की बच्ची भी सुरक्षित नहीं’
केतकी सिंह ने कहा कि अगर उनके घर की बेटी तक सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी।
उन्होंने चेतावनी दी, “कल अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो हमारी बच्चियों को घर से खींच ले जाएंगे। तब हमारे पास बेटियों की शादी कराने या प्रदेश से बाहर भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।”
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम