बिरसा पान की गिरफ्तारी से पीएलएफआई नेटवर्क पर असर
झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई संगठन से जुड़े चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उग्रवादियों में कुख्यात बिरसा पान भी शामिल है, जो अपने साथियों के साथ गोईलकेरा इलाके में लेवी वसूली और बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
चाईबासा पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त की देर रात लगभग 11:40 बजे बंदगाँव और टेबो थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित सशस्त्र बल की दो टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान बंदगाँव बाजार की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे चार युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक देशी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक कट्टा, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, पीएलएफआई पर्चा और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान बिरसा पान (22), अनिल बरजो (19), सुखराम मुण्डु (20) और गोपाल भेंगराज (22) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी पहले भी गोईलकेरा क्षेत्र में मारपीट और लेवी वसूली की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद बंदगाँव थाना में कांड संख्या 19/25 दिनांक 28.08.2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया