सारंग बोले राहुल गांधी ने की भारतीय राजनीति की परंपरा को कलंकित
भोपाल। बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी इसको लेकर गुस्सा जाहिर किया है। विश्वास सारंग ने कहा कि इस देश की ऐसी परंपरा कभी भी नहीं रही है। राहुल गांधी को तुरंत इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
देश की राजनीति को बदनाम किया जा रहा
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी इस देश की परंपराओं को और इस लोकतंत्र को तारतार कर रहे हैं। पहले तो झूठ की यात्रा और अब इस वोट अधिकार यात्रा में चुने हुए प्रधानमंत्री को मां-बहन की गाली देना आपत्तिजनक ही नहीं खेदजनक है। इस देश की कभी ये परंपरा नहीं रही कि आप प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं। राहुल गांधी को चाहिए और खुद आगे आकर जनता से माफी मांगे, ये नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं बल्कि देश की जनता का अपमान है। प्रधानमंत्री को गाली देकर इस देश की राजनीति को बदनाम किया जा रहा है।
वोटर अधिकार यात्रा में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल
बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे सियासी विवाद खड़ा हो गया है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है, इसे ‘नीचता की पराकाष्ठा’ करार दिया। बीजेपी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने सफाई दी कि यह किसी बाहरी व्यक्ति की हरकत थी।
यूथ कांग्रेस के नेता ने आयोजित किया था कार्यक्रम
बिहार के दरभंगा जिले के अतरबेल में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक रैली में मंच से पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने आयोजित किया था। वायरल वीडियो में मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव या कोई अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद नहीं थे।
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल