तखतपुर क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप, चोर मरा तो दुकानदार पर टूटा कानून का डंडा
तखतपुर: बिलासपुर में एक अजीब मामला सामने आया है, चोरी की नीयत से दूकान घुसे चोर की मौत के बाद दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीएम एवं विद्युत विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दुकान संचालक के खिलाफ धारा 106 (1)के तहत अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जरेली मेनरोड में भागीरथी जायसवाल शिवा ट्रेडर्स के नाम से दुकान का संचालन करता है। रोज की तरह वह 16 अगस्त को वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया और जब 17 अगस्त की सुबह आया और दुकान की साफ-सफाई कर रहा था तभी उसने देखा कि सीढ़ी के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
चोर के घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप
इस पर पुलिस पहुंची तो देखा कि नगोई निवासी अर्जुन पात्रे पिता अशोक पात्रे (30) मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन भी पहुचें थे उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया और इसमें बिजली के करंट से मृत्यु होना प्रमाणित हुआ। साथ ही विद्युत विभाग ने भी इस आशय का प्रतिवेदन दिया।
चोरी न हो इसलिए लगाया बिजली का तार
पुलिस को दुकान संचालक भागीरथी जायसवाल ने बताया कि वह रात में दुकान में चोर नहीं घुसे इसलिए खाली जगह पर करंट के लिए तार लगा देता था। यदि कोई चोर रात में चोरी करने की नीयत से घुसेगा और तार को हटाने का प्रयास करेगा तो बाहर छिटककर जा गिरेगा। मृतक व्यक्ति भी दुकान में चोरी की नियत से घुसा रहा होगा और वह करंट की चपेट में आ गया। मामले में पुलिस ने दुकानदार की बयान, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर दुकान संचालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद