9 सितंबर से 19 नवंबर तक चलेगी ट्रेन, हर मंगलवार होगी यात्रा
बिलासपुर: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व में ट्रेनों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने बिलासपुर-यलहंका (बैंगलुरू) के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 22 फेरों के लिए चलने वाली यह ट्रेन 9 सितंबर से पटरी पर आएगी और 18 नवंबर तक परिचालन होगा।
पर्व के दौरान ऐसी कोई दिशा नहीं, जहां की ट्रेनों में भीड़ नहीं रहती। अत्यधिक भीड़ के चलते नियमित ट्रेनों में भारी अव्यवस्था होती है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी और बर्थ को लेकर विवाद भी होता है। ऐसा न हो इसलिए रेलवे ने अभी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत ही बिलासपुर-यलहंका के बीच फेस्टिवल स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है।
बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 08261 नंबर के साथ 9 सितंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को और 08262 यलहंका -बिलासपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, डोंगरगढ़ व गोंदिया स्टेशन में दिया गया है।
जानिए कौन- कौन से कोच की सुविधा
सामान्य - 03
स्लीपर - 04
एसएलआरडी- 01
एसी-3 इकोनामी - 02
एसी-3 - 08
एसी-2 - 01
परिचालन समय भी घोषित
बिलासपुर-यलहंका फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को बिलासपुर से 11 बजे रवाना होकर भाटापारा 11:38 बजे, रायपुर 12:45 बजे, दुर्ग 14:20 बजे, राजनादगांव 14.48 बजे, डोंगरगढ़ 15:13 बजे, गोंदिया 16:25 बजे, वडसा 17:57 बजे, चांदाफोर्ट 19:43 बजे, वल्लारशाह 20:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद , लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, यादगीर, कृष्णा स्टेशन में ठहरते 19.00 बजे यलहंका स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह यलहंका-बिलासपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को यलहंका से 21.00 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन गुरुवार को धर्मवरम, अनंतपुर होते हुए 5:30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर