छोटे पर्दे पर गणेश रूप: इन सितारों ने जीता दर्शकों का दिल
मुंबई: 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त अपने घरों में बप्पा का स्वागत बड़े उत्साह के साथ करते हैं। मंदिरों से लेकर पंडालों तक, खासकर महाराष्ट्र में, यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए, नजर डालते हैं उन अभिनेताओं पर जिन्होंने लोकप्रिय टीवी शो में भगवान गणेश की भूमिका निभाई है।
अद्वैत कुलकर्णी और अजिंक्य ठाकुर - 'जय देवा श्री गणेश'
मराठी धारावाहिक 'जय देवा श्री गणेश' में अद्वैत कुलकर्णी ने बाल गणेश और अजिंक्य ठाकुर ने बड़े गणेश की भूमिका निभाई। यह शो 2020 में गणेशोत्सव के मौके पर शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह टीवी सीरियल महज 11 दिन में ऑफ एयर हो गया था। इसमें अजिंक्य ठाकुर, भाग्यश्री मोटे, पंकज विष्णु, अनुजा चौधरी, वेदांत रानाडे, अक्षय मिलिंद दांडेकर ने अहम भूमिका निभाई है।
उजैर बसर - 'विघ्नहर्ता गणेश'
बाल कलाकार उजैर बसर ने 'विघ्नहर्ता गणेश' में युवा गणेश की भूमिका निभाई है। यह टीवी शो 22 अगस्त 2017 को शुरू हुआ था और 12 नवंबर 2021 तक चला था। इस सीरियल में आकांक्षा पुरी, बसंत भट्ट, चिराग जानी, संजीव पांडे और विकास सलगोत्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। यह शो काफी प्रसिद्ध हुआ था।
स्वराज येवले और आदिश वैद्य - 'गणपति बप्पा मोरया'
टीवी धारावाहिक 'गणपति बप्पा मोरया' में स्वराज येवले और आदिश वैद्य ने गणेश जी की भूमिका निभाई। यह शो 24 नवंबर 2015 से 13 अगस्त 2017 तक चला और 539 एपिसोड पूरे किए। यह शो माता पार्वती और उनके पुत्र गजानन के रिश्ते पर आधारित है। ये एक मराठी सीरियल है।
शनय भिसे - 'जय मल्हार'
मराठी धारावाहिक 'जय मल्हार' 18 मई 2014 को शुरू हुआ था और 30 अप्रैल 2017 तक यह शो चला। इस शो में शनय भिसे ने गणेश की भूमिका निभाई। यह शो भगवान खंडोबा की कथा पर आधारित था। इस शो में सुरभि हंडे, ईशा केसकर, देवदत्त नागे, नकुल घनेकर, पूर्वा नीलिम सुभाष ने अहम भूमिका निभाई है।
साधिल कपूर, अल्पेश ढाकन, एहसान भाटिया - 'देवो के देव...महादेव'
'देवो के देव...महादेव' एक लोकप्रिय शो रहा है। इसमें साधिल कपूर (2012), अल्पेश ढाकन (2013-2014), और एहसान भाटिया (2014) ने गणेश की भूमिका निभाई है। इस शो में मोहित रैना ने देवो के देव महादेव की भूमिका निभाई है। यह शो 18 दिसंबर 2011 को ये शुरू हुआ था और 14 दिसंबर 2014 को ये ऑफ एयर हुआ। 'देवो के देव...महादेव' में मौनी रॉय, सौरभ राज जैन, सोनारिका भदौरिया, पूजा बनर्जी, सुहासी गोराडिया धामी, अनुष्का सेन, रुशीराज पवार जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।
जागेश मुकाती - 'श्री गणेश'
दिवंगत अभिनेता जागेश मुकाती ने 1 अक्टूबर 2000 से 29 जून 2003 तक चले 'श्री गणेश' में गणेश जी का किरदार निभाया। टीवी सीरियल श्री गणेश भी काफी फेमस हुआ था। 1 अक्टूबर 2000 से शुरू होकर ये शो 29 जून 2003 को समाप्त हुआ। धीरज कुमार द्वारा निर्देशित ये शो भगवान गणेश की कहानी पर आधारित है। इस टीवी शो में अरुण पाल, सुनील नागर, गायत्री जयारमन, प्रियंका पुथरन ने भी अहम भूमिका निभाई है।
आकाश नायर - 'गणेश लीला'
आकाश नायर ने 2009-2010 में 'गणेश लीला' में भगवान गणेश की भूमिका निभाई। छोटे पर्दे पर भगवान गणेश पर कई सीरियल बने, उन्हीं में से एक है 'गणेश लीला'। 2009 में शुरू हुआ ये शो प्रसिद्ध सीरियल्स में से एक है। इसमें भगवान गणेश का किरदार आकाश नायर ने निभाया है। आकाश इस रोल से काफी प्रसिद्ध हुए।
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल