27 करोड़ की सैलरी के साथ 6 महीने की छुट्टी, क्रिकेटर की लाइफस्टाइल बनी चर्चा का विषय
नई दिल्ली: साल में 12 महीने होते हैं, जिसमें वो खिलाड़ी 6 महीने आराम करता है. और, इतने आराम के बाद भी 27 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाता है. आप पूछेंगे ऐसी लाइफ जीने वाला क्रिकेटर कौन है? तो उनका नाम है हेनरिक क्लासन, जिन्होंने इसी साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है. क्लासन का अब बिल्कुल सिंपल फंडा है. 6 महीने आराम और 6 महीने काम. वो जो 6 महीने क्रिकेट की फील्ड पर बिताते हैं, बल्ले के साथ अलग-अलग T20 लीग में खेलकर अपना काम करते हैं, उसी से वो 27 करोड़ से भी ज्यादा रुपये कमा लेते हैं.
हेनरिक क्लासन के काम के महीने
अब सवाल है कि किन 6 महीनों में हेनरिक क्लासन आराम करते हैं और किसमें काम करते हैं? हेनरिक क्लासन के काम वाले महीने जनवरी हैं. इस महीने में उनकी व्यस्तता SA20 लीग में देखने को मिलती है. इसके बाद मार्च से मई के बीच दो महीने वो IPL में व्यस्त होते हैं. जबकि जून में वो मेजर लीग क्रिकेट खेलने में व्यस्त होते हैं. वहीं जुलाई-अगस्त के बीच 1 महीने वो द हंड्रेड में खेलते हैं.
अलग-अलग क्रिकेट लीग में खेलकर कमाते हैं 27 करोड़
हेनरिक क्लासन जिन महीनों में अलग-अलग क्रिकेट लीग में जाकर खेलते हैं, वहां खेलने के लिए उन्हें सैलरी भी मिलती है. वो जिन T20 लीग में खेलते हैं, उनकी सैलरी को अगर जोड़ दें तो सारे लीग को मिलाकर उनकी टोटल सैलरी 27.30 करोड़ रुपये से भी थोड़ी ज्यादा होती है.
कहां से आते हैं 27 करोड़ रुपये?
जनवरी में SA20 में खेलने के क्लासन को 45 लाख रुपये तक मिल रहे थे. इस रकम के हालांकि SA20, 2026 के ऑक्शन में बढ़ने के पूरे-पूरे आसार हैं. क्लासन को सबसे ज्यादा सैलरी IPL से मिलती है. IPL में खेलने के सनराइजर्स हैदराबाद से उन्हें 23 करोड़ रुपये मिलते हैं. मेजर लीग क्रिकेट में हेनरिक क्लासन की सैलरी 1.53 करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा है. वहीं द हंड्रेड में खेलने के उन्हें लगभग 2.32 करोड़ रुपये से थोड़े ज्यादा मिलते हैं.
आराम के 6 महीनों में क्या करते हैं?
ये तो हुई हेनरिक क्लासन के काम की बात. लेकिन, साल के जिन महीनों में वो आराम करते हैं, उनमें वो क्या करते हैं. उसका लुत्फ क्लासन क्रिकेट को भूल, परिवार के साथ घूमने-फिरने, मौज मस्ती करने में बिताते हैं.
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई