'अवतार 3' के ट्रेलर में दिखा नया दुश्मन, कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट
हॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक 'अवतार' के तीसरे पार्ट 'अवतार 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 'अवतार' फ्रेंचाइजी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून इसके दो पार्ट रिलीज कर चुके हैं। जल्द ही इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा।
इन नामों से रिलीज हुए सभी हिस्से
आपको बता दें कि फिल्म अवतार का पहला हिस्सा 'अवतार' के नाम से, दूसरा हिस्सा 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' के नाम से रिलीज किया गया था। अवतार के तीसरे हिस्से का नाम 'अवतार: फायर एंड ऐश' है।
अवतार के ट्रेलर में क्या है?
'अवतार 3' के ट्रेलर में पेंडोरा की खूबसूरत दुनिया दिखाई गई है। यहां अलग तरह के जीव उड़ते हुए दिखाई देते हैं। सभी लोग यहां खुशी से रहते हैं। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती है। कुछ ही देर बाद यहां हमले और जंग शुरू हो जाती है। जेक सुली और उनका परिवार एक दूसरे कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है।
फिल्म में दिखा आग में संघर्ष
अवतार के पहले हिस्से में जमीनी संघर्ष दिखाया गया था। दूसरे हिस्से में पानी में संघर्ष दिखाया गया था। तीसरे हिस्से में आग में संघर्ष दिखाया गया है। इस हिस्से में जेक सुली के बच्चों का रोमांस भी दिखाया गया है। सबसे हैरत की बात यह है कि इस बार पेंडोरा की दुनिया में ही एक अलग ग्रुप नजर आया है जो पेंडोरा के लोगों से ही लड़ता है।
सामने आई फिल्म की रिलीज डेट
खबरों के मुताबिक 'अवतार 3' का बजट तकरीबन 2100 करोड़ रुपये है। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। अवतार के पहले और दूसरे हिस्से ने जबरदस्त कमाई की थी। अब देखना होगा कि इसके तीसरे हिस्से को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर