सावधान! गहने चमकाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, शातिर गिरोह सक्रिय
राजनांदगांव/ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर सहित जिले में जालसाज घूम रहे हैं। बदमाशों द्वारा घर में अकेली पाकर महिलाओं से ठगी की जा रही है। ऐसा ही मामला डोंगरगांव से सामने आया है। दो जालसाज अकेली पाकर महिला के घर पहुंचे व जेवरात चमकाने का झांसा देकर महिला के ढाई लाख कीमत की सोने के कंगन व चूड़ी ले कर फरार हो गए हैं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत डोंगरगांव पुलिस से की है। पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
चालाकी से की ठगी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इस दौरान एक व्यक्ति आया और किसी कंपनी की तरफ से सोना चांदी चमकाने का पाउडर फ्री में देने प्रचार करने आने के हवाला दिया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने महिला से पाऊडर लेने की पेशकश किया, तो महिला ने मना कर दिया।
इस दौरान आरोपी ने महिला से घर में रखे तांबा के लोटा को लाने को कहा और उसे उस पाऊडर से चमका दिया। फिर महिला के चांदी के पायल को भी साफ कर चमका कर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन व चूड़ी को चमकाने का झांसा दिया।
चमकाने का झांसा देकर बदमाश ले उड़े सोने के गहने
महिला ने चार नग सोने की चूड़ी व दो नग सोने के कंगन को निकाल कर दी। इस दौरान आरोपी ने महिला को पानी लेकर आने अंदर भेज दिया। महिला पानी लेकर आई तब आरोपी ने उस पानी में कुछ केमिकल पाउडर और हल्दी पाउडर और गेरूवा रंग का पाउडर डाला और उस डिब्बा के ढक्कन को बंद कर दिया और और इसमें चूड़ी और कंगन को डालने की का हवाला देकर डिब्बा को तोड़ा देर गरम करने के बाद ठंडा होने के बाद जेवार को पहनने की बात कही।
इस दौरान उसका दूसरा साथी मौके पर पहुंचा और महिला से किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने कहा। हस्ताक्षर करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने डिब्बा खोला तो कंगन व चूड़ी गायब थे।
मध्यस्थता के प्रयासों से अमेरिका-ईरान बातचीत की वापसी की उम्मीद, कई देश सक्रिय
मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
वेतन बकाया पर भड़के कर्मचारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
गुस्से में युवती ने युवक को जूतों से पीटा
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू