डिप्टी कमिश्नर के घर मिला बाघ की खाल वन विभाग ने की इस बात की पुष्टि

आदिम जाति कल्याण विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर जगदीश सरवटे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके घर से बाघ की खाल मिली है। इसके बाद वन विभाग ने एक अलग मामला दर्ज किया है। साथ ही महंगी शराब की बोतलें भी मिली हैं।
आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे अब मुश्किल में फंस गए हैं। EOW की टीम ने उनके जबलपुर स्थित घर पर छापा मारा। छापे में उनके घर से बाघ की खाल बरामद हुई। यह खाल लगभग 30 साल पुरानी बताई जा रही है। सरवटे इस खाल का इस्तेमाल आसन के तौर पर बैठने के लिए करते थे।
EOW के छापे में सरवटे की काली कमाई का खुलासा हुआ है। EOW को उनके पास से 6 करोड़ 75 लाख 72 हजार 295 रुपये की चल-अचल संपत्ति मिली है। यह संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा है। उनकी अब तक की वैध आय केवल 1 करोड़ 56 लाख 99 हजार 6 रुपए पाई गई है।