सनी देओल शूटिंग पर भी रहते हैं राजा की तरह, खुद का जिम और कुक साथ लाते हैं
फिल्मों को बनाने के लिए दिन पर दिन बढ़ता हुआ बजट एक बड़ी परेशानी की वजह बनता जा रहा है. आज एक बड़ी फिल्म 300 से 500 करोड़ के बीच में बन रही है. एक वक्त हुआ करता था, जब इतने बजट में 2 से 3 फिल्में निपट जाया करती थीं. वहीं सितारों की बढ़ती डिमांड के चलते भी फिल्म का बजट बढ़ जाता है. उन्हें शूटिंग के दौरान पर्सनल शेफ, स्टाइलिस्ट और सपोर्टिंग टीम चाहिए होती है. लेकिन सनी देओल बाकी सितारों से अलग हैं. हाल ही में महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने सनी देओल के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को याद किया. बातचीत के दौरान, पुनीत ने बॉर्डर (1997) की शूटिंग को याद किया और कहा कि सनी ने हमेशा स्टाइल में ट्रवल किया है, लेकिन प्रोड्यूसर के खर्च पर कभी नहीं. सनी राजा आदमी है. वो जहां जाता है राजा की तरह जाता है. उसका पूरा दल चलता है. उसके कुक भी आएंगे, बैडमिंटन का कोर्ट भी होगा, पूरा जिम जाएगा.
सनी राजा की तरह हैं – पुनीत इस्सर
पुनीत ने बताया कि सनी ने दूसरों को सुविधा देने के लिए काफी कोशिशें भी करते हैं. उन्होंने बताया “वह आपसे पूछेगा कि मैं इतना सारा वजन लेकर ट्रवल कर रहा हूं, अगर कोई ऐसी चीज़ है जिसे आप भी ले जाना चाहते हैं तो वह उसे भी ले जा सकता है.” उन्होंने कहा, “सनी राजा की तरह हैं, सम्राट की तरह हैं. सनी देओल ऐसे ही हैं.” जब पुनीत से पूछा गया कि क्या आज के बड़े दल फिल्म के बजट पर असर डालते हैं, तो उन्होंने कहा कि पहले चीजें अलग थीं.”
प्रोड्यूसर पर बिल नहीं फाड़ते सनी
पुनीत इस्सर ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि सनी प्रोड्यूसर्स पर बिल डालेंगे. इसलिए मैंने कहा, वह एक राजा है. सलमान भी ऐसे ही हैं. यह एक आवश्यकता है, यह उनके लिए जरूरी है, उन्हें इसकी जरूरत है, उन्हें वर्कआउट करना है. दिग्गज एक्टर ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि ये उनके लिए नया नहीं है. पहले राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, दिलीप कुमार इन सभी के साथ सेट पर उनके लोग होते थे.
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
गुस्से में युवती ने युवक को जूतों से पीटा
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?