मथुरा, वृंदावन समेत पूरे ब्रज में होली की धूम, जानें ब्रज में किस दिन मनाई जाएगी कौन सी होली
कान्हा की नगरी ब्रज में होली का खास अंदाज देखने को मिलता है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है, जो 40 दिन तक चलती है. बसंत पंचमी के दिन वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सुबह श्रृंगार आरती के बाद भगवान के गालों पर गुलाल लगया जाता है. इसके बाद प्रसाद के रूप में गुलाल भक्तों पर डाला जाता है और इसी के साथ ब्रज की होली का महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है. ब्रज की होली में शामिल होने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग ब्रज आते हैं और हर दिन होली का आनंद लेते हैं. अगर आप भी विश्व प्रसिद्ध होली का आनंद लेना चाहते हैं
पूरे विश्व में प्रसिद्ध है ब्रज की होली
साल 2025 में होलिका दहन 13 मार्च की रात को होगा और अगले दिन यानी 14 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन धुल्हेड़ी होगी. ब्रज में होली की शुरुआत बांके बिहारी मंदिर से होती है और समापन रंगनाथ मंदिर से होता है. अपनी अनूठी परंपरा को लेकर देश-दुनिया में विशेष पहचान रखने वाली होली का आनंद लेने के लिए देश से ही नहीं बल्कि सात समंदर पार से भी लोग इस उत्सव को देखने और शामिल होने के लिए आते हैं. ब्रज की होली में होली गीत, पद गयान की प्राचीन परंपरा है, जिसे समाज गायन भी कहा जाता है.
ब्रज में 40 दिन तक मनाया जाता है होलिका महोत्सव
ब्रज में होली का उत्सव आज से नहीं बल्कि द्वापर युग से मनाया जा रहा है. इस होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है और अगले 40 दिन तक होलिका महोत्सव मनाया जाता है. बसंत पंचमी के दिन होलिका दहन के स्थलों पर होली का ढांड़ा गाड़े जाने की परंपरा होती है. इसके बाद फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और रंगों की होली मनाई जाती है. होली पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं. आइए यहां जानते हैं साल 2025 में मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना समेत पूरे ब्रज में किस दिन कौन सी होली मनाई जाएगी.
ब्रज में होली 2025 के मुख्य कार्यक्रम
3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होली ध्वजारोहण
7 मार्च को नंदगांव और बरसाना में फाग आमंत्रण दिया जाएगा और शाम के समय लाडलीजी के मंदिर में लड्डूमार होली के उत्सव का आयोजित किया जाएगा.
8 मार्च को बरसाने में रंगीली गली में लट्ठमार होली का उत्सव मनाया जाएगा
9 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली का उत्सव मनाया जाएगा
10 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी
10 मार्च को कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा आयोजित किया जाएगा
11 मार्च को गोकुल के रमणरेती और द्वारकाधीश मंदिर में होली खेली जाएगी
12 मार्च को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा
13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा
14 मार्च को पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा
होली के बाद ब्रज में यहां होगा रंगोत्सव
15 मार्च को बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा
16 मार्च को नंदगांव में हुरंगा खेला जाएगा
17 मार्च को जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा
18 मार्च को मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा
22 मार्च को वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा और इसी के साथ 40 दिन तक चलने वाला होली महोत्सव का समापन हो जाएगा
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज