Blinkit ने लॉन्च की 10 मिनट डिलीवरी सेवा, Apple प्रोडक्ट्स की होगी तत्काल डिलीवरी
Apple प्रोडक्ट्स की डिलीवरी के लिए अब लोगों को घंटों का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। आपका पसंदीदा एप्पल गैजेट अब सिर्फ 10 मिनट में आपके घर पहुंच जाएगा। जी हां, जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने एप्पल प्रोडक्ट्स की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो सिर्फ 10 मिनट में आपके घर पहुंच जाएगा। ब्लिंकिट ने आईफोन के अलावा एप्पल के बाकी गैजेट्स जैसे मैकबुक एयर, आईपैड और एयरपॉड्स, एप्पल वॉच की भी क्विक डिलीवरी शुरू कर दी है। हालांकि, ये सर्विस देश के कुछ चुनिंदा शहरों में रहने वाले लोगों को ही मिल पाएगी।
सिर्फ 10 मिनट में होगी मैकबुक एयर, आईपैड, एयरपॉड्स की डिलीवरी
ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने गुरुवार को कंपनी की इस नई सर्विस के बारे में जानकारी शेयर की। सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ग्राहक अब मैकबुक एयर, आईपैड, एयरपॉड्स, एप्पल वॉच और अन्य एप्पल एक्सेसरीज सिर्फ 10 मिनट में प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि कंपनी अपने ग्राहकों को पहले से ही आईफोन की क्विक डिलीवरी कर रही है। लेकिन ब्लिंकिट ने अब एप्पल के बाकी प्रोडक्ट्स मैकबुक एयर, आईपैड और एयरपॉड्स, एप्पल वॉच की भी डिलीवरी शुरू कर दी है।
फिलहाल इन शहरों में ही मिलेगी सर्विस
ब्लिंकिट की ये नई सर्विस फिलहाल देश के बड़े शहरों में ही मिलेगी। कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में लिखा है, ‘‘हमने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, बेंगलुरु और कोलकाता में मैकबुक एयर, आईपैड और एयरपॉड्स, एप्पल वॉच की डिलिवरी शुरू कर दी है।’’
जोमैटो के क्विक कॉर्मस बिजनेस को हुआ था 103 करोड़ रुपये का नुकसान
31 दिसंबर, 2024 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जोमैटो के क्विक कॉर्मस बिजनेस को 103 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। शेयरधारकों को लिखे पत्र में, जोमैटो ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि निवेश के कारण ब्लिंकिट के तहत क्विक कॉमर्स बिजनेस में घाटा निकट भविष्य में जारी रहेगा।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त