बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में नक्सल-चौकियों में बढ़ाया पुलिस बल, जवानों को ट्रेनिंग
भोपाल । देश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने भी रणनीति बनाने के साथ जवानों को तैयार किया है। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुईं बड़ी नक्सली घटनाओं के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का बयान दिया था। उनके इस बयान को हकीकत में बदलने के लिए मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की पुलिस चौकियों में पुलिस बल बढ़ाया गया है। बालाघाट में कुछ दिन पहले ही 110 से अधिक आरक्षक व प्रधान आरक्षक को डोरा, बिठली, सोनगुड्डा, डाबरी समेत 17 चौकियों में स्थानांतरित किया गया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है। 22 जनवरी को ही तीनों राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। वहीं, छिंदवाड़ा आईजी और तत्कालीन बालाघाट एसपी सचिन अतुलकर ने हाल ही में बालाघाट में पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों के साथ नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर चर्चा की है। हाकफोर्स के 21 सहायक सेनानियों में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पदस्थ एसडीओपी, सीएसपी रेंज के अधिकारी हैं, जिनका बालाघाट स्थानांतरण हुआ है।
100 पुलिस जवानों को दी जा रही ट्रेनिंग
वहीं, नक्सलियों से लोहा लेने और नक्सल ऑपरेशन में हाकफोर्स व सीआरपीएफ जवानों का सहयोग करने के लिए 100 पुलिस जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनका यह प्रशिक्षण 15 से 20 दिनों का होगा। मध्य प्रदेश शासन ने इस बार बालाघाट पुलिस में सहायक सेनानी हाकफोर्स के 21 पदों पर पदस्थाना की है। इससे पहले जिले में 17 सहायक सेनानी हाकफोर्स तैनात थे। इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी को भी मिशन 2026 से जोडक़र देखा जा रहा है। बालाघाट रेंज आईजी संजय कुमार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए नक्सल प्रभावित चौकियों में बल बढ़ाया गया है। इस बार 21 सहायक सेनानी, हाकफोर्स की पदस्थापना की गई है। पुलिस के दक्ष जवानों को नक्सल ऑपरेशन में शामिल करने के मकसद से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं