जनवरी माह के मुख्य त्योहार
साल 2025 के जनवरी महीने में कई मुख्य त्योहार मनाए जाएंगे। इस दौरान लोहड़ी, मकर संक्रांति, पौष एकादशी, प्रदोष व्रत, पौष पूर्णिमा और मौनी अमावस्या के साथ ही बड़े-बड़े मुख्य त्योहार पड़ने वाले है। इसके साथ ही जनवरी 2025 में महाकुंभ का शाही स्नान भी शुरु होने वाले है। जनवरी 2025 में कौन-कौन से मुख्य त्योहार पड़ने जा रहे है।
पौष पुत्रदा एकादशी- 10 जनवरी 2025
प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)- 11 जनवरी 2025
पौष पूर्णिमा व्रत, लोहड़ी- 13 जनवरी 2025
मकर संक्रांति- 14 जनवरी 2025
सकट चौथ व्रत, संकष्टी चतुर्थी- 17 जनवरी 2025
मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)- 27 जनवरी 2025
माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या- 29 जनवरी 2025
गुप्त नवरात्रि आरंभ- 30 जनवरी 2025
पौष पुत्रदा एकादशी व्रत
पुत्रदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधिवत रुप से श्री विष्णु की पूजा की जाती है। इस व्रत के करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
पौष पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा का व्रत माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु और चंद्रदेव को समर्पित है। इस दिन विधिवत रुप से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही पवित्र नदियों में स्नान करना भी शुभ होता है।
मकर संक्रांति
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन शुभ कार्य शुरु हो जाते हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
मौनी अमावस्या
माघ माह की अमावस्या को मौना अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस व्रत को रखने से संतान की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली भी आती है।
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी