मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने प्रदेश में अत्यंत गरीबों को दो लाख रुपए दिए हैं। यह राशि गरीबों के जीवन यापन और उनके जीवन की गुणवत्ता में उत्थान के लिए दी गई है जिसे वापस नहीं किया जाना है। यह बात जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी विद्यासागर निषाद ने सीहोर जिले के आष्टा में कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। निषाद ने जातिगत जनगणना के फायदे बताते हुए कहा कि देशभर में भी इसी तरह की जातिगत जनगणना की जानी चाहिए जिससे वंचित वर्ग को फायदा मिल सके। निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन विस्तार में देश में जितनी भी पार्टियां हैं उनसे हमारी नीति सिद्धांत बिल्कुल अलग है हम कर्पूरी ठाकुर जननायक लोहिया अंबेडकर और समाजवादी विचारधारा का सही मायने में पालन करते हैं बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड की सरकार है यहां पर आज तक 20 वर्षों में कभी भी किसानों के आंदोलन जातिगत सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए हैं कर्पूरी ठाकुर जी का महिला सशक्तिकरण का सपना नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा दिया। बिहार सरकार में महिलाओं को रोजगार और राजनीति में पर्याप्त भागीदारी मिल रही है रोजगार में जहां 35% का आरक्षण है वहीं पंचायत में 50% तक महिलाओं की  भागीदारी सुनिश्चित की गई है। निषाद ने कहा कि  रोजगार की बात है बिहार में की 2 वर्षों में 8 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है तथा आगे एक वर्ष में 4 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

किसानों को डीजल में 75 रुपए का दिया जा रहा अनुदान 
राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर निषाद ने कहा कि बिहार की नीतीश कुमार की सरकार किसान हिताची है किसानों के हित में सरकार ने कई कार्य किए हैं किसानों को डीजल में 75 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है अब किसानों को मात्र 19 रुपए में बिहार में डीजल मिल रहा है वहीं बिजली 75 पैसे प्रति यूनिट है, जबकि देश के अन्य राज्यों में 9 से ₹10 प्रति यूनिट बिजली चल रही है यदि मध्य प्रदेश में हमारे सहयोग की सरकार बनती है तो बिहार की योजनाओं को मध्य प्रदेश में लागू करेंगे। बिहार में हाल ही में लाख शिक्षकों की भर्ती की गई जिसमें से ढाई लाख प्रदेश के और डेढ़ लाख देश के अन्य युवाओं की भर्ती की गई।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर 20 वर्षों में कोई दाग नहीं लगा है। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है यहां पर हर कार्यकर्ता को पर्याप्त सम्मान मिलता है। इसके साथ ही जाए सवाल ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड किस जंगल और जमीन के लिए काम करने वाली पार्टी है या किस के खलिहान से लेकर गरीब के चूल्हे तक विकास कार्य को सुनिश्चित करती है। प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने अन्य दलों पर निशाना चाहते हुए कहा कि जहां पर अन्य पार्टियों की सरकार है वह राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है उनका ध्यान आम जनता की समस्याओं पर नहीं है आष्टा में चल रहे गेल को वापस लौट आओ किसानों को के आंदोलन का समर्थन करते हुए जायसवाल ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं चाहिए । जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी कर रखी है शराब से आर्थिक और शारीरिक दोनों नुकसान होती है उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक  मुख्यमंत्री को शराब घोटाले में जेल जाना पड़ा। वही हमारी बिहार की सरकार ने राजस्व पर ध्यान न देते हुए शराबबंदी लागू की है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मप्र प्रभारी विद्यासागर निषाद, प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल, प्रदेश महासचिव सोभाल सिंह सिसोदिया, संगठन मंत्री आलोक कुमार सिन्हा, हरिओम सूर्यवंशी, हसन भाई, भोपाल जिलाध्यक्ष  नईम भाई और अयाज अली सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।